Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस का 10 दिवसीय विशेष अभियान: हूटर, ब्लैक फिल्म, फर्जी सरकारी स्टीकर और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट फर्जी नेता, फर्जी पत्रकार पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस का 10 दिवसीय विशेष अभियान: हूटर, ब्लैक फिल्म, फर्जी सरकारी स्टीकर और नियम विरुद्ध नंबर प्लेट फर्जी नेता, फर्जी पत्रकार पर होगी सख्त कार्रवाई


शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल। जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शहडोल पुलिस 1 अगस्त से 10 अगस्त तक विशेष प्रवर्तन अभियान चलाने जा रही है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार पूरे जिले में यह अभियान संचालित होगा, जिसमें निजी वाहनों पर लगाए गए अवैध हूटर, सायरन, फ्लैश लाइट, ब्लैक फिल्म, फर्जी सरकारी स्टीकर और नेता गड़,पत्रकार या जो भी नियमों के विरुद्ध नंबर प्लेट के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल ने स्पष्ट किया है कि अभियान के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यातायात पुलिस और जिले के सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस संयुक्त रूप से प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन वाहन जांच करेगी।

इन पर रहेगी पुलिस की विशेष नजर

विशेष अभियान के दौरान निम्न मामलों में कार्रवाई की जाएगी—

निजी वाहनों में लगाए गए अनाधिकृत हूटर एवं सायरन

लाल, नीली, पीली एवं सफेद फ्लैश लाइट का अवैध उपयोग

"म.प्र. शासन", "भारत सरकार", "पुलिस", "प्रेस", "VIP" सहित अन्य फर्जी सरकारी स्टीकर

वाहनों में लगी ब्लैक फिल्म

HSRP नंबर प्लेट के बिना या नियम विरुद्ध डिजाइन वाली नंबर प्लेट

अपठनीय, स्टाइलिश या नियमों के विपरीत नंबर प्लेट

मोटरयान अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि अभियान के दौरान मोटरयान अधिनियम, 1988 एवं अन्य लागू प्रावधानों के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर वाहनों से अवैध उपकरण, फ्लैश लाइट, हूटर, फर्जी स्टीकर और अन्य प्रतिबंधित सामग्री मौके पर ही हटाई जाएगी।

वाहन चालकों से अपील

शहडोल पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके निजी वाहन में किसी प्रकार का अनाधिकृत हूटर, फ्लैश लाइट, सरकारी स्टीकर, ब्लैक फिल्म या नियम विरुद्ध नंबर प्लेट लगी है तो उसे तत्काल हटवा लें। वाहन को पूर्णतः वैधानिक रूप से संचालित करें और यातायात नियमों का पालन करें।

सुरक्षित यातायात का संदेश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यातायात नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना है। सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है ताकि शहडोल में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

"यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित रहें और जिम्मेदार नागरिक बनें।"

Post a Comment

0 Comments