देर रात शहडोल शहर में रईसजादों का तांडव, दो अलग-अलग घटनाओं से मचा हड़कंप
कलेक्टर केदार सिंह और एसपी संजय अग्रवाल की सक्रियता से हालात हुए नियंत्रण में
शेखर खान "पत्रकार"
शहडोल। रविवार देर रात शहडोल शहर में दो अलग-अलग घटनाओं ने कानून-व्यवस्था को लेकर लोगों की चिंता बढ़ा दी। पहले गांधी चौक पर कुछ युवकों द्वारा हंगामा और जाम लगाने की घटना सामने आई, वहीं कुछ ही देर बाद यम्मी स्पाइसी होटल के सामने गाड़ी तेज चलने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। दोनों घटनाओं में शहर में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।
जानकारी के अनुसार, पहली घटना रात करीब 9 बजे गांधी चौक पर हुई, जहां कुछ युवकों ने सड़क पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवकों ने राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज भी की, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
इसके बाद रात करीब 10:20 बजे शहर के यम्मी स्पाइसी होटल में खाने के पैकेट को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटनाओं की सूचना मिलते ही शहडोल कलेक्टर केदार सिंह और पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल स्वयं सक्रिय हुए। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस बल ने तत्काल मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला, भीड़ को हटाया और शहर में शांति व्यवस्था बहाल की। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो।
शहरवासियों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते पुलिस और प्रशासन की सक्रियता से बड़ा विवाद टल गया। वहीं लोगों ने शहर में देर रात हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटनास्थलों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मारपीट व हंगामे में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी नहीं बरती जाएगी।
11 लोगो के खिलाफ FIR दर्ज की गई है और कुछ अज्ञात लोग भी है इस मार पीट में जिनकी तलाश जारी है आरोपी कोई भी हो प्रशासन से माग है के उस पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए
शहडोल के सभी वर्गों की प्रशासन से यही मांग है इस मारपीट में जो भी शामिल है उन पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो ताकि भविष्य में दोबारा कोई ऐसा करने की हिम्मत न करे
पुलिस प्रशासन अपना काम कर रही है यदि किसी के पास इस मारपीट का कोई सबूत हो तो प्रशासन उपलब्ध कराए

0 Comments