Ticker

6/recent/ticker-posts

तेज बारिश के कारण बड़ा मुडना नदी का जल नदी में पैर फिसलने से बहा थैया SDRF की टीम की तलाश जारी

तेज बारिश के कारण बड़ा मुडना नदी का जल नदी में पैर फिसलने से बहा थैया SDRF की टीम की तलाश जारी



शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल, उमरिया-शहडोल सीमा पर बह रही मुडना नदी में 

19 अगस्त आज दोपहर 1 बजे स्नान करने गयें एक अधेड व्यक्ति के पैर फिसल जाने के कारण पानी के तेज प्रवाह में आ जाने के कारण बह गया।

 घटना की सूचना पर तत्काल घुनघुटी पुलिस मौके पर पहुँच कर शहडोल उमरिया के एन डी आर एफ की टीमों को तत्काल राहत बचाव कार्य में लगाया गया । 

दोनों जिलों की टीम के भारी मशक्कत के बाद भी हाथ खाली रह गयें। बताया जाता है की थैया बैगा आयु 52  वर्ष पिता सोहन बैगा ,निवासी चंदनिया आज नहाने के लिए मुडना नदी में नहाने के लिए गया था, जिसका अचानक पैर फिसलने के कारण तेज बहाव का शिकार हो गया। 

जिसकी खोज में दोनों जिले की एन डी आर एफ की टीम और घुनघुटी का पुलिस बल दिन भर की मेहनत के बाद भी थैया बैगा को ढूंढ नहीं पायी। देर शाम तक खोज अभियान चला, अंधेरा होने के कारण तलाश बंद कर दी गई। 

पुलिस ने बताया की कल भी तलाश में टीमें लगायी जायेगी।



                               SDRF की  वीडियो



Post a Comment

0 Comments