Ticker

6/recent/ticker-posts

आउटसोर्स कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन, श्रम मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

आउटसोर्स कर्मचारियों का विशाल प्रदर्शन, श्रम मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन


शेखर खान "संपादक"

शहडोल, 22 सितंबर 2026

मध्य प्रदेश राज्य आउटसोर्स कर्मचारी संघ के आह्वान पर आज अम्बेडकर चौक, राजेंद्र टॉकीज, शहडोल में एकत्रित हो कर, श्रम कार्यालय में विशाल ज्ञापन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के

10 से अधिक विभागों से प्रताड़ित, शोषित 100 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारी एकजुट होकर उपस्थित रहे।

सभी कर्मचारियों ने एक स्वर में श्रम पदाधिकारी के माध्यम से 

मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री माननीय प्रहलाद पटेल

के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें समान कार्य का समान वेतन, नियमितीकरण और शोषण पर रोक जैसी प्रमुख मांगें रखी गईं।

कार्यक्रम का नेतृत्व 

जिला अध्यक्ष श्रेयांश कुमार मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष आशीष सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से 

संभाग प्रभारी आर.के. साहू, सुनील गुप्ता, केशव, नीतेश, संतोषी चतुर्वेदी, उत्तम, गणेश, सूरज, उत्सव, पवन, अनिकेत सहित जिले के समस्त आउटसोर्स कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष श्रेयांश कुमार मिश्रा ने कहा - "देश हित, प्रदेश हित, कर्मचारी हित के नारे के साथ हम 50 विभागों के आउटसोर्स कर्मचारियों को एकजुट कर रहे हैं। जब तक न्याय नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।"

कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments