भगवान हनुमान जी की प्रतिमा को किया खंडित लोगो में आक्रोश पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत दर्ज किया मामला
शेखर खान "पत्रकार"
आज का व्यक्ति इंसान और भगवान दोनों को आजमाने में जल्द करता है।
सीधी = जिले के अमिलिया थाना क्षेत्र में एक महीने के पोते की मौत से गहरे सदमे में आए एक बुजुर्ग ने मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान जी की प्रतिमा खंडित कर दी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस के अनुसार बल्हया निवासी 56 वर्षीय रामभुवन द्विवेदी के एक माह के पोते को निमोनिया होने पर 4 जुलाई को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बच्चे के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर परिवार ने गांव के पूर्वजों के मंदिर में स्थापित भगवान बजरंगबली से मन्नत मांगी थी कि बच्चा ठीक होने पर भंडारा, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन कराया जाएगा। इलाज के दौरान सोमवार रात करीब 8 बजे मासूम की मौत हो गई। देर रात उसका शव गांव लाया गया। मंगलवार सुबह पोते की मौत से व्यथित रामभुवन द्विवेदी मंदिर पहुंचे और वहां स्थापित भगवान हनुमान जी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वह मंदिर परिसर में बैठकर विलाप करने लगे। प्रतिमा खंडित होने की सूचना पर सिहावल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, ग्रामीणों के बयान दर्ज किए और प्रारंभिक जांच में पाया कि आरोपी ने पोते की मौत से हुए गहरे मानसिक आघात में यह कृत्य किया।
इस कलयुग में इंसान के साथ आस्था से भी कुछ लोगों का जल्द भरोसा उठ जाता है
इनका कहना है।
प्रथम दृष्टया घटना पोते की मौत के सदमे में हुई प्रतीत होती है। मामले में आरोपी रामभुवन द्विवेदी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 298 एवं 299 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुष्पेंद्र सिंह, सिहावल चौकी प्रभारी

0 Comments