शहडोल से दिल्ली पहुंचे राष्ट्रीय युवा संगठन के कार्यकर्ता, CJP की स्ट्राइक में लिया हिस्सा
मर्दों के शहर शहडोल मध्य प्रदेश से युवा टीम पहुंची CJP के प्रदर्शन में
शेखर खान "पत्रकार"
शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से राष्ट्रीय युवा संगठन के कई कार्यकर्ता दिल्ली में आयोजित CJP की स्ट्राइक में शामिल होने के लिए रवाना हुए। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संगठन के मुखिया अजमतउल्लाह खान ने किया।
अजमतउल्लाह खान शहडोल जिले के सोहागपुर निवासी हैं और पिछले लगभग 20 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे राष्ट्रीय युवा संगठन के प्रमुख सदस्यों में शामिल हैं और समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रियता, सादगी, भाईचारे तथा सभी वर्गों के लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।
पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो अजमतउल्लाह खान, सोहागपुर के पूर्व पार्षद मरहूम फैजुल्ला खान के भतीजे हैं तथा शहडोल कलेक्ट्रेट में बाबू के पद पर कार्यरत रहे सबी उल्ला खान के पुत्र हैं। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के कारण उन्होंने क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
दिल्ली में आयोजित CJP की स्ट्राइक में शहडोल से उनके साथ हारीश खान, सचिन त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, आज़र खान, इब्राहिम, शिवकांत त्रिपाठी, मोहम्मद अब्दुल खान, नगीना सिंह एवं फूट बाई सिंह भी शामिल हुए।
राष्ट्रीय युवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका उद्देश्य सामाजिक मुद्दों पर अपनी आवाज़ बुलंद करना तथा युवाओं की भागीदारी को मजबूत करना है। शहडोल से बड़ी संख्या में युवाओं की इस भागीदारी को सामाजिक जागरूकता और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है।
शहडोल की युवा और एक बुद्धिजीवी वर्ग अजमतउल्लाह खान और उनके टीम के द्वारा किया गय और इस साहसिक कार्य और आन्दोलन में जाने के लिए आभार व्यक्त किया है।
शहडोल में हर जगह उनकी और उनके टीम की सराहना की जा रही है
मर्दों के शहर शहडोल मध्य प्रदेश से युवा टीम पहुंची CJP के प्रदर्शन में

0 Comments