अंजुमन जामा मस्जिद में शान से लहराया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा देशभक्ति का संदेश
शेखर खान "पत्रकार"
शहडोल। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहडोल की मध्य प्रदेश अंजुमन जामा मस्जिद में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश देते हुए ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मस्जिद परिसर में तिरंगा फहराया गया और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
कार्यक्रम में सैयद महमूद अहमद, सैयद जियाउल इस्लाम, शकील भाई, रियाज अंसारी, मौलाना आरिफ साहब, मोहम्मद आसिफ साहब, इकराम खान (बाबू),मुस्तकीम सौदागर सहित आजादी से प्रेम करने वाले अनेक लोग मौजूद रहे। ध्वजारोहण के दौरान सभी ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
ज़ियाउल भाई
मजहब से ऊपर राष्ट्रप्रेम का संदेश
अंजुमन जामा मस्जिद में आयोजित यह कार्यक्रम इस बात का संदेश देता नजर आया कि देश की आजादी का पर्व हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का अवसर है। तिरंगे के नीचे उपस्थित लोगों ने देश की तरक्की, शांति और आपसी भाईचारे की कामना की।
इकराक खान
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि भारत की आजादी अनेक वीरों के संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता दिवस हमें उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर देता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज जरूरत है कि हम आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए देश की एकता और सद्भाव को मजबूत करें।
तिरंगे के सम्मान के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने और समाज में प्रेम, भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, सम्मान और स्वतंत्रता का प्रतीक है।
शहडोल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने सर्वधर्म सद्भाव, सामाजिक एकता और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने देश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआ की तथा सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य आयोजन भी पूरे उत्साह और गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया।



0 Comments