Ticker

6/recent/ticker-posts

आज़ादी के स्वतंत्रता दिवस पर शर्मसार हुई प्रशासनिक व्यवस्था

आज़ादी के स्वतंत्रता दिवस पर शर्मसार हुई प्रशासनिक व्यवस्था


शेखर खान "पत्रकार"

अनूपपुर के (जैतहरी) नगर परिषद में 'आजादी की मिठाई' बांटते कर्मचारी की गुंडागर्दी, विद्यार्थी बालक को सरेआम किया अपमानित

जैतहरी। एक तरफ जहां पूरा देश आजादी के 80वें अमृत महोत्सव का जश्न मना रहा था, तिरंगा फहराया जा रहा था और स्वाधीनता के मूल्यों को याद किया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद जैतहरी में इसी पावन पर्व पर एक बेहद शर्मनाक और आक्रोश पैदा करने वाली तस्वीर सामने आई है। आजादी की मिठाई बांटने के दौरान नगर परिषद के एक बेलगाम कर्मचारी की तानाशाही और गुंडागर्दी का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

मिठाई मांगने पर मिला सार्वजनिक अपमान!

मिली जानकारी के अनुसार, स्वाधीनता दिवस के अवसर पर आयोजित मिष्ठान वितरण कार्यक्रम के दौरान जब एक बालक 'आजादी की मिठाई' लेने पहुंचा, तो नगर परिषद के एक कर्मचारी का अमानवीय और अहंकारी चेहरा सामने आया। कर्मचारी ने युवक को मिष्ठान देने के बजाय सरेआम उसके बाल पकड़कर जबरन खींच दिए और उसके साथ बदसलूकी की।

​जरा सोचिए, जिस आजादी के पर्व पर हर नागरिक को समानता और सम्मान का अधिकार महसूस होना चाहिए, उसी दिन और उसी मंच पर एक आम युवक को मिठाई पाने के बदले ऐसा सार्वजनिक अपमान और प्रताड़ना सहनी पड़ी।

क्या यही है सरकारी कर्मचारियों का 'आजाद' व्यवहार?

जनता के पैसों से वेतन पाने वाले कर्मचारी किस हक से आम नागरिकों के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार कर रहे हैं?

​स्वाधीनता के पर्व पर कैसा तंत्र? क्या आजादी का मतलब सिर्फ अधिकारियों और कर्मचारियों का मंच सजाना है और आम जनता के हिस्से सिर्फ अपमान और दुर्व्यवहार आना है?

​कब होगी कड़ी कार्रवाई? सरेआम बाल खींचकर बालक को अपमानित करने वाले इस कर्मचारी पर अब तक निलंबन और FIR की कार्रवाई क्यों नहीं हुई?



जनता में भारी आक्रोश 

घटना का वीडियो वायरल होते ही स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों में नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा पनप रहा है। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ एक युवक का अपमान नहीं, बल्कि स्वाधीनता के पावन पर्व का अपमान है।

​अब देखना यह होगा कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस अहंकारी कर्मचारी पर तुरंत कठोर दंडात्मक कार्रवाई करते हैं या फिर इस मामले को दबाने की कोशिश की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments