Ticker

6/recent/ticker-posts

हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, आकर्षक झांकियों से शिवमय हुआ शहडोल सावन के तीसरे सोमवार को बाणगंगा मंदिर से बूढ़ी देवी माता मंदिर तक गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, जगह-जगह पुष्पवर्षा और भंडारों से हुआ कांवड़ियों का स्वागत

हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कांवड़ यात्रा, आकर्षक झांकियों से शिवमय हुआ शहडोल

सावन के तीसरे सोमवार को बाणगंगा मंदिर से बूढ़ी देवी माता मंदिर तक गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, जगह-जगह पुष्पवर्षा और भंडारों से हुआ कांवड़ियों का स्वागत



शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को हिंदू जन जागरण समिति द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार भव्य कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। भगवान भोलेनाथ की भक्ति और आस्था से सराबोर इस कांवड़ यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त शामिल हुए। 


बाणगंगा मंदिर से शुरू हुई कांवड़ यात्रा जब शहर के प्रमुख मार्गों से निकली तो पूरा नगर ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘बाबा महाकाल’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़, आकर्षक धार्मिक झांकियां और जगह-जगह हुए भव्य स्वागत ने यात्रा को विशेष बना दिया।


कांवड़ यात्रा का शुभारंभ ऐतिहासिक बाणगंगा मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के साथ हुआ। इसके बाद हिंदू जन जागरण समिति के सेवादारों एवं कांवड़ियों ने पौराणिक बाणगंगा कुंड से पवित्र जल भरकर कांवड़ यात्रा प्रारंभ की। कांवड़ियों के हाथों में सजी कांवड पूरा शहर हुआ भोले बाबा की भक्ती में लीन

 जगह-जगह किया गया स्वागत

Post a Comment

0 Comments