Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्यौहारी टी आई जियाउल हक की कार्यवाही नाबालिग बालिका को कटनी से सकुशल दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ब्यौहारी टी आई जियाउल हक की कार्यवाही नाबालिग बालिका को कटनी से सकुशल दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार


शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल। ब्यौहारी थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के लापता होने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे कटनी से सकुशल दस्तयाब कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश कोल, निवासी पुरैना, जिला कटनी, को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है।

पुलिस के अनुसार, 22 जून 2026 को बालिका के परिजन ने थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग पुत्री 21 जून की रात घर से लापता हो गई है। परिजन ने आशंका जताई थी कि कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना ब्यौहारी में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बालिका की तलाश के लिए तत्काल कार्रवाई शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए 17 अगस्त 2026 को बालिका को कटनी से सकुशल दस्तयाब कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, बालिका के दस्तयाब होने के बाद न्यायालय के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए गए। बालिका के कथनों के आधार पर प्रकरण में आरोपी राजेश कोल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को 18 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस कार्रवाई में थाना प्रभारी ब्यौहारी टी आई जियाउल हक के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ प्र.आर. नरेंद्र उपाध्याय, आर. सुजीत सिंह, आर. गंगा सागर गुप्ता, महिला आरक्षक अंजली लोधी एवं महिला आरक्षक सुरभि उर्मिलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधिकारियों ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग को सकुशल बरामद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई को महत्वपूर्ण बताया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

0 Comments