Ticker

6/recent/ticker-posts

पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बहनों के साथ मनाया रक्षा का पर्व रक्षाबंधन नारी सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प। तिलक लगाकर छात्राओं ने बांधी राखी

पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने बहनों के साथ मनाया रक्षा का पर्व रक्षाबंधन नारी सम्मान की रक्षा का लिया संकल्प। तिलक लगाकर छात्राओं ने बांधी राखी


शेखर खान "पत्रकार"

शहडोल भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह के पवित्र पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर महर्षि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार अग्रवाल को तिलक लगाकर राखी बांधी और मिठाई खिलाकर रक्षाबंधन पर्व की खुशियां साझा कीं।



इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने छात्राओं के स्नेह एवं आत्मीयता के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक संजय अग्रवाल ने हर नारी और हर बहनों की इज्जत की रक्षा करने का किया वादा नारी सम्मान की इज्जत हमेशा रखी जाएगी

Post a Comment

0 Comments