देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई....... कलयुगी बेटे पर मां से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
नशे की हालत में घर पहुंचा था आरोपी, बड़े भाई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला
शेखर खान "पत्रकार"
हाथरस (उत्तर प्रदेश)। हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से मां-बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय युवक विजय उर्फ (पप्पू) पर अपनी 63 वर्षीय मां के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में इसकी चर्चा है।
पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर BNS की धारा 64(1) मामला दर्ज किया गया है मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, घटना 27अगस्त गुरुवार रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि युवक नशे की हालत में अपने घर पहुंचा था। उस समय उसकी मां घर के अंदर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने अपनी मां के साथ जबरदस्ती की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।
बड़े भाई की शिकायत पर कार्रवाई
घटना की जानकारी सामने आने के बाद आरोपी के बड़े भाई की ओर से पुलिस को शिकायत दी गई। शिकायत के आधार पर सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अब मामले से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है और घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता के बयान समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आगे की जांच कर रही है।
गांव में चर्चा का विषय बना मामला
घटना की जानकारी फैलने के बाद इलाके में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर हैरानी और नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच के आधार पर होगी।

0 Comments