सिंहपुर के मां काली मंदिर की व्यवस्था अब लोक न्यास के हाथों धर्म, सेवा और लोकधरोहर के संरक्षण के उद्देश्य से गठित हुआ न्यास, 20 सदस्यों को मिली जिम्मेदारी
शेखर खान "पत्रकार"
शहडोल। सिंहपुर स्थित मां काली मंदिर की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने एवं धार्मिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा संधारित मां काली मंदिर लोक न्यास, सिंहपुर का विधिवत पंजीयन किया गया है। न्यास का पंजीयन क्रमांक 01ध्बी-113ध्2025-26ध्2632, जिला शहडोल है। न्यास के लेटरहेड पर इसका उद्देश्य धर्म, सेवा और लोकधरोहर के संरक्षण के लिए समर्पित बताया गया है।
न्यास की प्रबंधन व्यवस्था में कलेक्टर शहडोल को प्रबंधक, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) सोहागपुर को संरक्षक तथा तहसीलदार सोहागपुर को पदेन सचिव बनाया गया है। अध्यक्ष की जिम्मेदारी शिवनारायण द्विवेदी को, उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मनीष शुक्ला को दी गई है। वहीं श्रवण श्रीवास्तव सह-सचिव, दीपेश तिवारी सह-कोषाध्यक्ष तथा जगदीश प्रसाद तिवारी स्थायी सदस्य हैं।
ये हैं लोक न्यास के 20 न्यासी एवं सदस्य
दस्तावेज में दर्ज सूची के अनुसार न्यास में निम्न सदस्यों को शामिल किया गया हैकृ
श्री मनोज त्रिपाठी पिता श्री अर्जुन प्रसाद त्रिपाठी, निवासी सिंहपुर, जिला शहडोल सांसद प्रतिनिधि।
श्री अमरेंद्र तिवारी पिता स्व. रामवतारे तिवारी, निवासी ग्राम सिंहपुर, जिला शहडोल विधायक प्रतिनिधि।
श्री शिवनारायण द्विवेदी पिता रामनारायण द्विवेदी, निवासी सिंहपुर।
श्री रामजी शर्मा पिता आर. जी. शर्मा, निवासी सिंहपुर।
श्री श्रवण श्रीवास्तव पिता स्व. राजेश कुमार श्रीवास्तव, निवासी सिंहपुर।
श्री आदेश तिवारी पिता रामकृपाल तिवारी, निवासी सिंहपुर।
श्री सूर्यकांत मिश्रा (निराला) पिता रमाकांत मिश्रा, निवासी पटेल नगर, शहडोल।
श्री विकास कुमार गुप्ता पिता स्व. रामावतार गुप्ता, निवासी सिंहपुर।
श्री जगदीश प्रसाद तिवारी पिता स्व. रोहणी प्रसाद तिवारी, निवासी सिंहपुर।
श्री दीपेश तिवारी पिता जगदीश प्रसाद तिवारी, निवासी सिंहपुर।
श्री प्रकाश तिवारी पिता गोरेलाल तिवारी, निवासी सिंहपुर।
श्रीमती रश्मि तिवारी पतिध्पिता राजनारायण पाठक, निवासी बुढ़ार।
श्री अनूप तिवारी पिता स्व. रामनिवास तिवारी, निवासी सिंहपुर।
श्री मनीष कुमार शुक्ला पिता श्री रामचन्द्र शुक्ला, निवासी ग्राम नरगी।
श्री ज्ञानेन्द्र मिश्रा पिता त्रिभुवन प्रसाद मिश्रा, निवासी वार्ड नंबर 28, पुरानी बस्ती, शहडोल।
श्री मृत्युंजय मिश्रा पिता राजेन्द्र मिश्रा, निवासी वार्ड नंबर 12, ब्राह्मण मोहल्ला, धुरवार।
श्री सुनील कुमार शर्मा पिता सूर्यप्रसाद शर्मा, निवासी ग्राम ऐताझर।
श्री समीर अग्रवाल पिता स्व. श्री श्यामसुन्दर अग्रवाल, निवासी वार्ड नंबर 13, जेल बिल्डिंग के पास, शहडोल।
श्री गिरीश श्रीवास्तव पिता स्व. श्री उमाशंकर श्रीवास्तव, निवासी वार्ड नंबर 6, ऐताझर।
श्री विवेक कुमार तिवारी पिता श्री रामसुमेर तिवारी, निवासी ग्राम बैरिहया, तहसील जैतपुर।
मंदिर की व्यवस्थाओं को मिलेगा संस्थागत स्वरूप
लोक न्यास के गठन से मां काली मंदिर से जुड़ी धार्मिक गतिविधियों, व्यवस्थाओं और लोकधरोहर के संरक्षण को संस्थागत स्वरूप मिलने की उम्मीद है। शासन द्वारा संधारित न्यास में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय प्रतिनिधियों एवं सदस्यों को शामिल किए जाने से मंदिर की व्यवस्थाओं में जवाबदेही और सुव्यवस्था पर जोर दिखाई देता है।
मां काली मंदिर सिंहपुर क्षेत्र की धार्मिक आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थल है। ऐसे में लोक न्यास के गठन के बाद श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, मंदिर की परंपराओं को संरक्षित रखने तथा धार्मिक-सामाजिक गतिविधियों को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने की दिशा में नई पहल की उम्मीद जगी है।


0 Comments