Ticker

6/recent/ticker-posts

शाहपुर बना नशे का हब: शराब, गांजे के बाद अब स्मैक का साम्राज्य, पुलिस मौन

शाहपुर बना नशे का हब:

शराब, गांजे के बाद अब स्मैक का साम्राज्य, पुलिस मौन



शेखर खान "संपादक"

शहडोल/बिरसिंहपुर पाली —उमरिया जिले के पाली थाना के अंतिम छोर में बसा शाहपुर ग्राम पंचायत जो शहडोल और अनूपपुर की सीमा को छूता है, आज नशे के काले कारोबार का हब बन गया है।


सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी के अनुसार शाहपुर में नशे के कारोबार का यह ग्राफ लगातार बढ़ा है। पहले यहां अवैध शराब का कारोबार होता था, उसके बाद गांजे का धंधा शुरू हुआ और अब इन दिनों स्मैक का अवैध कारोबार जमकर फल-फूल रहा है।


आलम यह है कि प्रतिदिन सैकड़ों स्मैकची और तस्कर यहां पहुंचते हैं और खुलेआम खरीद-फरोख्त होती है।


पुलिस को है पूरी जानकारी, फिर भी कार्रवाई नहीं


चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे अवैध धंधे की जानकारी पाली थाने को भी है। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई न करना कई सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों में चर्चा है कि आखिर किसके संरक्षण में यह जहर गांव-गांव तक पहुंचाया जा रहा है।


ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक उमरिया से मांग की है कि शाहपुर को नशा मुक्त करने के लिए तत्काल विशेष अभियान चलाया जाए और इस नेटवर्क से जुड़े लोगों पर एन डी पी एस  एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाए।

अपराधियों के लिए शाहपुर,कल्याणपुर, और आसपास के गांव जो की उमरिया अनूपपुर शहडोल जिले के सीमा से लगते है यह गांव अपराधियों के पनाहगार बनते जा रहे

शाहपुर और कल्याणपुर के जंगलों में जुआ का संचालन भी शहडोल और पाली के लोगों द्वारा किया जाता है पुलिस प्रशासन से आम जनता का निवेदन है की इस ओर भी ध्यान दे

Post a Comment

0 Comments