Ticker

6/recent/ticker-posts

मध्य प्रदेश में रेत चोरों के हौसले इतने बुलन्द है की नायब तहसीलदार भी क्या सुरक्षित नहीं ?

मध्य प्रदेश में रेत चोरों के हौसले इतने बुलन्द है की नायब तहसीलदार भी क्या सुरक्षित नहीं ?

रेत चोरी परिवहन रोकने के दौरान नायब तहसीलदार की गाड़ी को मारी टक्कर, चालक फरार

ग्राम समान में कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का मामला, वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई



शेखर खान शहडोल 

शहडोल 17 अक्टूबर 2026- जिले की ब्यौहारी तहसील अंतर्गत बुढ़वा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार की गाड़ी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना 17 अक्टूबर 2026 की है। मामले में वाहन चालक के विरुद्ध शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने तथा अधिकारी की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में कार्रवाई के लिए थाना देवलौंद में आफआईआर दर्ज कराई। वाहन जप्त कर खनिज अधिनियम एवं मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कारवाही की जा रही है। 


एसडीएम ब्यौहारी सुश्री अर्चना मिश्रा एवं तहसीलदार श्री गैलेक्सी नागपुरे ने बताया कि 17 अक्टूबर को नायब तहसीलदार बुढ़वा श्रीमती अंकिता पांडे अपने क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई कर रही थीं। इसी दौरान ग्राम समान में अवैध रेत का परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को देखा गया। नायब तहसीलदार द्वारा वाहन चालक को ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकने के लिए कहा गया, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और नायब तहसीलदार के शासकीय वाहन को तेज टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

वाहन मालिक के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग

प्राप्त आवेदन के अनुसार, संबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉली का मालिक कृष्णा पाल बैस, निवासी ग्राम बुढ़वा, तहसील ब्यौहारी, जिला शहडोल है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि वाहन चालक ने नायब तहसीलदार को शासकीय कर्तव्य के निर्वहन से रोकने का प्रयास किया तथा टक्कर मारकर उनकी जान को खतरे में डाला।

मामले में थाना देवलौंद में वाहन चालक एवं वाहन मालिक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के प्रावधानों के तहत एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।

Post a Comment

0 Comments