Ticker

6/recent/ticker-posts

हिंदू-मुस्लिम एकता मंच ने मिठाई एवं दीपावली सामग्री वितरित कर दिया एकता और भाईचारे का संदेश

हिंदू-मुस्लिम एकता मंच ने मिठाई एवं दीपावली सामग्री वितरित कर दिया एकता और भाईचारे का संदेश



शेखर खान "संपादक"

उमरिया/मध्य प्रदेश/ दीपावली के पावन पर्व पर हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की मिसाल पेश करते हुए लोगों को मिठाई एवं दीपावली की सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर हिन्दू मुस्लिम एकता मंच के सदस्यों ने सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।


हिंदू मुस्लिम एकता मंच के संस्थापक मो. असलम शेर ने कहा कि भारत की खूबसूरती यहां की गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे में है। सभी धर्मों के त्योहार मिल-जुलकर मनाने से समाज में प्रेम और एकता मजबूत होती है।


इस पहल के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम एकता मंच ने समाज को संदेश दिया कि त्योहार किसी एक धर्म के नहीं, बल्कि खुशियां बांटने और आपसी रिश्तों को मजबूत करने का अवसर होते हैं।


हिंदू मुस्लिम एकता मंच की इस सराहनीय पहल की लोगों ने प्रशंसा की। इस कार्यक्रम ने आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता की खूबसूरत तस्वीर पेश की।

हिंदू-मुस्लिम एकता मंच के  संयोजक ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, प्रकाश, खुशियों और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। हमारा उद्देश्य समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता, सद्भाव और आपसी विश्वास को मजबूत करना है।

इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता मंच द्वारा दीपावली के शुभ अवसर पर मिठाई एवं दीपावली की सामग्री वितरित की गई, ताकि हर चेहरे पर मुस्कान आए और हर घर में खुशियां पहुंचे।

उन्होंने सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा पैगाम है— मजहब अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत, मोहब्बत और भाईचारा सबसे बड़ा धर्म है।

अंत में हिंदू मुस्लिम एकता मंच ने सभी से अपील की कि आपसी नफरत को मिटाकर प्रेम और एकता के दीप जलाएं तथा देश की गंगा-जमुनी तहजीब को हमेशा कायम रखें। इस अवसर पर उपस्थित मनोज सिंह, हनीफ अहमद खांन अलोक पांडेय क़ासिम खांन मो.मोसिम रोहित अनुज वर्मा सुमित साहू आदि हिंदू मुस्लिम एकता मंच के पाधिकारी व सदस्य मौजूद रहें

Post a Comment

0 Comments