Ticker

6/recent/ticker-posts

झूला पुल के पास तालाब में तीन युवकों के डूबने से मौत सूचना, रेस्क्यू कर बाहर निकाले गई बॉडी समीर, गौरव, दुर्गेश,

झूला पुल के पास तालाब में तीन युवकों के डूबने से मौत सूचना, रेस्क्यू कर बाहर निकाले गई बॉडी 

समीर, गौरव, दुर्गेश,  



शेखर खान "संपादक"

9425181008


शहडोल मध्य प्रदेश कार्रवाई के दौरान तालाब में कूदने की स्थानीय लोगों में चर्चा, तीनों युवकों को बाहर निकाला गया, स्वास्थ्य स्थिति को लेकर जानकारी का इंतजार




शहडोल। जिला मुख्यालय शहडोल में झूला पुल के पास स्थित तालाब में तीन युवकों के डूबने से मौत की घटना सामने आने से इलाके में हड़कंप दीपावली के परिवार के रात तीन परिवारों में छाया मातम। 

घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस की मौजूदगी और कार्रवाई के दौरान कुछ युवक वहां मौजूद थे। इसी दौरान कथित तौर पर तीन युवक तालाब में डूब गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर हलचल मच गई। इसके बाद तीनों युवकों को तालाब से बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू किया गया। बताया जा रहा है कि तीनों युवकों को तालाब से बाहर निकाल लिया गया है।

हालांकि, युवकों की पहचान, उनकी उम्र और वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आखिर किन परिस्थितियों में तीनों युवक तालाब में कूदे और घटना के पीछे क्या वजह रही।

पुलिस की भूमिका और घटना के कारणों पर उठ रहे सवाल

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस की कार्रवाई के दौरान युवकों के तालाब में कूदने की बात कही जा रही है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

फिलहाल तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाले जाने के बाद उनकी स्वास्थ्य स्थिति और घटना के वास्तविक कारणों को लेकर क्षेत्रवासियों की नजर बनी हुई है। पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Post a Comment

0 Comments