Ticker

6/recent/ticker-posts

बड़ी तुमी से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराकर पलटी 18 वर्षीय रोहन यादव की मौत, आधा दर्जन घायल

बड़ी तुमी से पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों की कार पेड़ से टकराकर पलटी 18 वर्षीय रोहन यादव की मौत, आधा दर्जन घायल



शेखर खान "संपादक" 

9425181008

उमरिया ---  शहडोल से बड़ी तुमी पिकनिक मनाने गए युवकों की खुशियां लौटते वक्त मातम में बदल गईं, पाली थाना अंतर्गत घुनघुटी चौकी क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे कार क्रमांक MP18 ZE 9076 अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई।

 कार में 6 से 7 युवक सवार थे जो पिकनिक के बाद शहडोल लौट रहे थे, तभी शुभम ढाबा से एक किमी आगे अंधा मोड़ पर कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जोरदार टकराने के बाद पलट गई, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

 घुनघुटी चौकी प्रभारी शैलेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में 18 वर्षीय रोहन यादव की शहडोल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि संजय केवट की हालत गंभीर बनी हुई है, अन्य घायल युवकों को श्रीराम हॉस्पिटल शहडोल में भर्ती कराया गया है

 जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर घुनघुटी पुलिस मौके पर पहुंची, राहत कार्य कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है, हंसी-खुशी से शुरू हुआ पिकनिक का सफर चीख में बदल गया और 18 साल के रोहन की असमय मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। दीपावली खुशी का यह पर्व परिवार जनों को सदा के लिए मातम में बदल कर चला गया।

Post a Comment

0 Comments