Ticker

6/recent/ticker-posts

रक्षित केंद्र (पुलिस लाईन) शहडोल में विधि-विधान से संपन्न हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम

रक्षित केंद्र (पुलिस लाईन) शहडोल में विधि-विधान से संपन्न हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम



शेखर खान "संपादक"

शहडोल: विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर आज रक्षित केंद्र (पुलिस लाईन) शहडोल में पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा का निर्वहन करते हुए विधि-विधान और पूर्ण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अस्त्र-शस्त्रों एवं सरकारी वाहनों का पूजन कर जिले में सुख, शांति, समृद्धि और कानून-व्यवस्था के सुचारू रूप से संचालन की कामना की गई।



शस्त्र पूजन के इस गरिमामय कार्यक्रम में पुलिस एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रही। समारोह में मुख्य रूप से जनप्रतिनिधि माननीया विधायक श्रीमती मनीषा सिंह, पुलिस महानिरीक्षक शहडोल जोन सुश्री एन. चेत्रा, पुलिस उप महानिरीक्षक शहडोल श्री विवेक सिंह, पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ संजय अग्रवाल, कलेक्टर शहडोल श्री पार्थ जायसवाल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) जिला पंचायत शहडोल श्री शिवम प्रजापति, डी.एफ.ओ. उत्‍तर वन मंडल शहडोल श्रीमती तरूणा वर्मा शामिल हुए।

अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मंत्रोच्चारण के बीच शस्त्रों पर पुष्प और तिलक अर्पित कर पूजन संपन्न किया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments