Ticker

6/recent/ticker-posts

एक शादी शहर में ऐसी भी करोड़पति मुस्लिम व्यापारी ने बेटी और बेटे का निकाह मस्जिद में कराकर पेश की मिसाल, मुस्लिम समाज को दिया बड़ा पैगाम

एक शादी शहर में ऐसी भी

करोड़पति मुस्लिम व्यापारी ने बेटी और बेटे का निकाह मस्जिद में कराकर पेश की मिसाल, मुस्लिम समाज को दिया बड़ा पैगाम

जिया इंटरप्राइजेज के इसरार अहमद ने दौलत और रुतबे से बढ़कर सादगी को दी तरजीह, समाज में हो रही सराहना


शेखर खान "संपादक"

9425181008

शहडोल। आज के दौर में जहां शादी-ब्याह में दिखावे और शान-ओ-शौकत की होड़ लगी हुई है, वहीं जिया इंटरप्राइजेज के प्रतिष्ठित व्यापारी इसरार अहमद ने अपनी बेटी इरम अंसारी का निकाह मस्जिद में बेहद सादगी के साथ संपन्न कराकर समाज के सामने एक खूबसूरत मिसाल पेश की है। उनकी बेटी इरम अंसारी का निकाह तौसीफ खान, पिता कुड्डूस खान के साथ इस्लामी रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ।



इस निकाह की सबसे खास बात यह रही कि आर्थिक रूप से संपन्न और समाज में अच्छी पहचान रखने के बावजूद इसरार अहमद ने अपनी दौलत और रुतबे का प्रदर्शन करने के बजाय सादगी को चुना। 

☝समाजसेवी और मुस्लिम स्कॉलर इसरार अहमद ने अपने बेटे अरहम अंसारी की शादी फारिया खान पिता समद खान के बेटी से कराया जहां एक और दहेज के लिए लोग बारात वापस कर देते हैं वहीं इसरार अहमद ने दहेज के नाम पर एक रुपए भी नहीं लिया पूरे समाज में इस बात के लिए इसरार अहमद की सभी लोग दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं की शादी हो तो ऐसी

आज जहां लोग शादी को अपनी हैसियत दिखाने का जरिया बना लेते हैं, वहीं इसरार अहमद ने यह साबित किया कि बड़ा आदमी वह नहीं होता जो अपनी दौलत का दिखावा करे, बल्कि बड़ा वह होता है जिसकी सोच दूसरों के लिए मिसाल बन जाए। एक पिता के रूप में उन्होंने बेटी के नए जीवन की शुरुआत को सादगी, धार्मिक परंपरा और अच्छे संदेश के साथ यादगार बनाया। निश्चित रूप से उनकी यह सोच तारीफ के काबिल है।


                     अरहम अंसारी और तौसीफ खान

निकाह को आसान बनाएं, दिखावे को नहीं दें बढ़ावा

आज समाज में शादी-ब्याह के नाम पर महंगे आयोजन, बड़ी दावतें और अनावश्यक रस्में आम होती जा रही हैं। इसका सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर पड़ता है। कई पिता अपनी बेटियों की शादी के लिए कर्ज तक लेने को मजबूर हो जाते हैं। जबकि हमारे प्यारे आका, रहमतुल्लिल आलमीन हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने निकाह को आसान रखने और सादगी अपनाने की तालीम दी है। आपकी सुन्नत हमें यही सीख देती है कि निकाह में आसानी और बरकत को महत्व दिया जाए, न कि दिखावे और फिजूलखर्ची को। जब निकाह को मुश्किल बनाया जाएगा तो समाज में परेशानियां बढ़ेंगी, इसलिए हर परिवार को चाहिए कि वह इस पाक रिश्ते को आसान बनाए।


इसरार अहमद ने अपनी बेटी का निकाह मस्जिद में कराकर इसी खूबसूरत सोच को आगे बढ़ाया है। उनकी यह पहल उन परिवारों के लिए भी हौसला है, जो बिना किसी दिखावे के सादगी से निकाह करना चाहते हैं। समाज में ऐसे लोगों की सराहना होनी चाहिए, क्योंकि उनकी पहल से दूसरे परिवारों को भी अच्छी सीख मिलती है


 मोहम्मद जकरिया ने भी मुस्लिम समाज से की अपील


जमीयत उलेमा शहडोल के अध्यक्ष मोहम्मद जकरिया ने मुस्लिम समाज से अपील करते हुए कहा कि निकाह को आसान बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। शादी के नाम पर दहेज, फिजूलखर्ची और दिखावे को बढ़ावा देने के बजाय सादगी अपनानी चाहिए। किसी गरीब पिता पर इतना बोझ न डालें कि उसे अपनी बेटी की शादी के लिए कर्ज लेना पड़े। उन्होंने कहा कि इसरार अहमद ने अपनी बेटी का निकाह सादगी से कराकर एक अच्छी मिसाल पेश की है। समाज के दूसरे लोगों को भी इससे प्रेरणा लेकर अपने घरों में सादगीपूर्ण निकाह को बढ़ावा देना चाहिए।

मोहम्मद जकरिया धार्मिक, सामाजिक, औद्योगिक एवं खेल संगठनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। 

वे जमीयत उलेमा शहडोल के अध्यक्ष, मध्यप्रदेश राइस इंडस्ट्री फेडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राइस मिल एसोसिएशन शहडोल के जिला अध्यक्ष, ट्रक ओनर एसोसिएशन शहडोल के जिला अध्यक्ष तथा फुटबॉल एसोसिएशन शहडोल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

नवदंपति इरम अंसारी और तौसीफ खान को नए जीवन की ढेरों मुबारकबाद। अल्लाह तआला दोनों की जिंदगी को मोहब्बत, खुशियों और बरकतों से भर दे। आमीन।

Post a Comment

0 Comments