अभाविप ने राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा जी के 151 जन्म जयंती वर्ष पर किया गया स्वच्छता अभियान एवं बिरसा मुंडा जी के चित्र के ऊपर माल्यार्पण किया गया
शेखर खान "संपादक"
9425181008
शहडोल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद शहडोल नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती वर्ष के अवसर पर बिरसा मुंडा मेडिकल कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिसर में स्वच्छता का संदेश देते हुए साफ-सफाई की तथा भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
कार्यक्रम के दौरान जिला संयोजक अमन त्रिपाठी ने कहा कि आज का जनजातीय युवा भारत के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रहा है। शिक्षा, खेल, प्रशासन, सेना, कला, उद्यमिता एवं सामाजिक नेतृत्व जैसे विभिन्न क्षेत्रों में जनजातीय युवा अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह केवल शुरुआत है। युवाओं को अपने भीतर यह विश्वास जगाना होगा कि वे न केवल अपने समाज, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के विकास के प्रेरक बन सकते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा आज सबसे बड़ी शक्ति और विकास की कुंजी है। जनजातीय क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अवसरों की उपलब्धता से समाज तेजी से आगे बढ़ रहा है। शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि विचार, नेतृत्व और सामाजिक परिवर्तन की ताकत है। इसके साथ ही कौशल विकास, तकनीकी प्रशिक्षण एवं डिजिटल साक्षरता जनजातीय युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोल रहे हैं। सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सार्थक होगा, जब युवा स्वयं आगे बढ़कर अपने समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान देंगे।
इस अवसर पर युवा पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने एवं सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में विभाग छात्रा प्रमुख अंजली पांडेय, जिला छात्रा प्रमुख निधि पांडेय, गौरव मिश्रा, आकाश मिश्रा, अर्पित मिश्रा, भूमिका द्विवेदी, हर्षिता मिश्रा, प्रियांशु सहित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


0 Comments