धन्यवाद फिर जागा खाद विभाग और प्रशासन ? विभिन्न प्रतिष्ठानों का किया गया औचक निरीक्षण
शेखर खान संपादक
शहडोल 4 नवम्बर 2026- खाद्य पदार्थों की शुद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर शहडोल श्री पार्थ जायसवाल के निर्देश पर तथा अभिहित अधिकारी शहडोल डॉ. राजेश मिश्रा के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन शहडोल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा प्रशासन के टीम द्वारा जिले के जैतपुर, ओपीएम अमलाई, धनपुरी और बुढ़ार क्षेत्र के अंतर्गत 20 से अधिक विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया।
मौके पर रैपिड किट द्वारा दूध, पनीर, दही तथा विभिन्न मिठाइयों व खाद्य पदार्थों की स्क्रीनिंग की गई। गुणवत्ता और शुद्धता की विस्तृत जांच के लिए जैतपुर के प्रकृति स्वीट मार्ट से मिल्क केक, ओपीएम अमलाई के प्रिया रेस्टोरेंट से मावा बर्फी, मॉडर्न डेली नीड्स से दूध, श्रीवास्तव जलपान गृह से पनीर, धनपुरी के शिवानी रेस्टोरेंट से पेड़ा, सुभाष मिष्ठान से कलाकंद, अभिनंदन रेस्टोरेंट से खोवा तथा सेव, और जोधपुर स्वीट्स से मावा बाटी तथा नमकीन के नमूने विधिवत रूप से एकत्र और सील करके विस्तृत विश्लेषण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला (ैथ्ज्स्) भेजे गए हैं। मौके पर अनियमितता पाई जाने पर शिवानी रेस्टोरेंट को सुधार नोटिस दिया गया।


0 Comments